बड़े ख़ास ये दूल्हा दुल्हन, कोई न इनका सानी,
सम्राट अनिमेष, महारानी अदिति, नए ये राजा रानी |
नए ये राजा रानी, करेंगे सबके दिल पर राज,
खुशियाँ ऐसी सदा ही बरसें, जैसी बरसीं आज |
युगल ये भ्रमण करेगा दुनिया, ऐसा है अंदाज़,
दूल्हा ये पक्का उठा सकेगा, दुल्हनिया के नाज़ |
आशीर्वाद बड़ों का इन पर, बच्चों का है प्यार,
मित्रों की भी शुभकामनाएं जाती सब पर वार |
जाना आप विदेश, मगर ये रखना यादें,
सबको जाकर खूब बताना, अपने वतन की बातें |
अपने वतन की बातें, है खुशबू इसकी निराली,
उचंग से पूरी आप मनाना, होली और दीवाली |
मैया, बाबा, भ्राता, बहिना, रिश्ते और अनेक,
आसानी से निभ जायेंगे, बस दिल से रहिये नेक|
Leave a Reply