Skip to content
  • Home
  • Creations
    • Poems
    • Blogs
    • Drawings
    • Presentations
    • Audios
    • Videos
    • Courses
    • Documents
  • Collections
    • Quotations
    • Gita Shlokas
    • Albums
    • Videos (External)
    • Links
    • Proverbs
    • Jokes
  • About
    • ABOUT ME
    • My Education
    • My Profession
    • My Family
    • My Interests
    • My Role Models
    • My Contact
  • Dashboard
    • Uploads
    • WP-Admin
    • Stats
    • Documents (Admin)
    • Home Page setting
Login| Register

Search ×

Poems : Festivals


जन्माष्टमी 2022

19-Aug-2022

बाल कृष्ण, राधा के कृष्ण
राजा या उपदेशक कृष्ण
मीरा के या सुदामा के कृष्ण
हर रूप दिखें बस कृष्ण कृष्ण

रिश्तों की समझ का नाम कृष्ण
हैं मन के सच्चे भाव कृष्ण
जीवन में सच्चिदानंद कृष्ण
थोड़े से भजन से दिखें कृष्ण

भक्ति करो, या करो दोस्ती
सब स्वीकार करते हैं कृष्ण
जितना प्रेम हम उनको देंगे
उतना ही हमको करते हैं कृष्ण

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई

– सुनील जी गर्ग

आज यूं मनी होली 2020

10-Mar-2020

आज यूं मनी होली।

कुछ नमस्ते करते थे, कुछ राधे राधे,
कुछ गले पड़ कर मिल भी लिए
ठंडाई कांजी भी चली खूब खूब
सैनिटाज़र भी दिखा धोने के लिए।।

जब गीत गाये तो उनमें भी आ गयी उमंग,
चुन्नी भी भीगी जब मग से उड़ेला पानी।
होली की मैं धीरे धीरे चढ़ी दीवानों को,
ढोलक की थाप से भाग गए सब कोरोना कॉरोनी।

सबको होली शुभ हो।

होली 2020

09-Mar-2020

कुछ अलग है होली अबकी बार,
गले मिलने से डरते हैं लोग ।
नमस्कार कीजिए मन मिलाइए,
मन मिले तो भाग जाते हैं रोग।।

वैसे रंग नये नये हैं बाज़ार में,
रंग इंसान में भी कई होते हैं।
नयी फ़सल का भी आया है मौसम,
हम वही काटते हैं जो बोते हैं ।।

नए मौसम में नयी रंगत घोलिये,
मुस्कान से मनाइए रंगो का त्यौहार।
किसका नफ़ा किसका नुकसान छोड़िये,
पहले से बेहतर होगी होली इस बार।।

होली की ढेरों बधाई

सुनील जी गर्ग

मकर संक्रांति 2020

14-Jan-2020

खिचड़ी खाओ मौज मनाओ
शुरू हुए शरद त्यौहार
ऊँची ऊँची पतंग उड़ाओ
जल्द आएगी बसंत बहार

सभी की मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

क्रिसमस 2019

25-Dec-2019

क्रिसमस क्रिसमस मैरी क्रिसमस
हो जाओ अब टस से मस
जाड़ा माना कुछ ज़्यादा है
कहती रजाई हिलना मत
पर दुनिया देखो रंग बिरंगी
जरा चलो बाहर होती जगमग
कहीं प्लम केक खा लेना तुम
सांता को मिलना गले से लग
बस यूं ही दिन मस्ती में कटा
मेरी छुट्टी से सबको मच मच
तुकबंदी पर मेरी हंसना मत
अंगूठा दिखाने में शर्माना मत ।।

Merry Christmas

दीपावली 2019

27-Oct-2019

आओ दिए कुछ देवें उनको
खुशियों के जिन्होंने पल थे दिए |
रौशन जीवन जिनके संग से,
जिनके संग लगा जिए तो जिए ||

वो दोस्त यार वो घर परिवार,
वो गुरु, अनुज वो याद में संग |
वो घर दफ्तर के साथ के लोग,
जिनसे हर पल में भरा है रंग ||

वो रिश्ते नाते दूर पास के,
जो दूर करें हैं मेरी उदासी,
वो कंप्यूटर, मोबाइल के लोग,
वो देश के अपने सारे वासी ||

उन सबको मेरी शुभ कामनायें,
दिवाली पर बड़ी विशेष |
दिए जला कर अब ये लिखा है,
आपके लिए नज़राना ये पेश ||

– सुनील जी गर्ग

गणेश चतुर्थी 2019

02-Sep-2019

गणपति ओ मेरे गणपति
आते तो ज़िन्दगी निखरती
बदलता मौसम बदलती धरती
किस्मत भी अब लगे बदलती

गजाननं लम्बोदर हो तुम
तुम पर अर्पण पीत कुसुम
तुम्हारी सज्जा को हैं अंजुम
और समां में छिड़ी तरन्नुम

अबकी धूम कुछ अलग मचाना
नए भारत का नया हो तराना
जात पाँत की सोच भगाना
बंधें हों जो उन्हें मुक्त करना

विक्रम पहुँचे सही जगह पर
चंद्रयान से विग्रह होकर
अब बस यही कामना लेकर
पूजें सभी चराचर अनुचर ।।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्माष्टमी 2019

24-Aug-2019

मेरे बच्चे मुझसे पूछते हैं कि पापा आप जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं, उनको एक दार्शनिक जवाब। आशा है कुछ और बच्चों को भी समझ आएगा।

जैसे जेल के ताले टूटे
मन की मैं जायेगी टूट
कृष्ण चेतना लेगी जन्म
परम शक्ति में आस्था अटूट ।

परम यथार्थ ये जीवन अपना
अंतरमन भगवान है
पर मूरत में खोज हैं लेते
आखिर हम इंसान हैं ।

धर्म को मानो या न मानो
सांसें तो सच्चाई है
जीवन की ये अद्भुत रचना
किसी ने तो बनाई है ।

बना होगा बिग बेंग से मैटर
पर जीवन तो अमिट पहेली
इस रचना को ही हम हैं मानते
कुछ समझे सखा और सहेली

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

रक्षा बंधन 2019

15-Aug-2019

अब रक्षाबंधन के लिए अलग से कविता पेश है|

दुनिया में है सबसे अनोखा,
भाई बहिन का ये त्यौहार |
रिश्ते कैसे निभाये जाते,
रक्षाबंधन भी एक विचार ||

एक विचार, पर वादे हैं कई,
संग हसेंगे, संग जियेंगे |
मन के बंधन देंगे खोल,
पर एक सूत्र में बंधे रहेंगे ||

शुभ रक्षा बंधन

होली 2019

20-Mar-2019

रंगमय जीवन रहे सदा,
यही सन्देसा होली का |
कड़वी बोली जायो भूल,
त्यौहार ये मीठी बोली का||

स्वाद भी सारे इसमें है,
गुंजिआ, नमकीन या काँजी |
रिश्ते सारे होते हैं मधुर,
भाभी, साली हो या भांजी ||

रंग सूखा या गीला हो,
पर समां महकना चाहिए |
गाना ठुमरी हो या दादरा,
पर तन तो झूमना चाहिए ||

पर असली बात भी समझनी है,
सारे साल लेनी है उत्साह की ये गोली |
स्वाद, रिश्ते, रंग सब रखना है बनाये,
सच में होली वो जो कभी न हो ली ||

शुभ होली

– सुनील जी गर्ग एवं परिवार की ओर से

दीपावली 2018

06-Nov-2018

आओ मनाएं ऐसी दिवाली,
कि राम चले आवें मन में |
मन की शक्ति का राज हो,
सादगी आये जीवन में ||

मर्यादा हम रोज़ तोड़ते,
ये नहीं राम का राज्य है |
धर्म की परिभाषा भूले,
वाणी से किया विभाज्य है ||

कुछ दिन पहले रावण मारा
पर और बड़ा पैदा किया |
हरकतें कर डालीं ऐसी,
प्रदूषण ज्यादा किया ||

कोई शायद सुधरेगा कभी,
उम्मीद की बाकी है किरण |
अब कुछ मीठा भी हो जाए,
चलें गणपति और लक्ष्मी की शरण ||

दीपावली शुभ हो, प्रदूषण को अपनी तरफ से सीमित रखने के मन से प्रयास करें. धन्यवाद.

– सुनील जी गर्ग व् परिवार

 

 

 

गणेश चतुर्थी 2018

13-Sep-2018

गज का आनन जिसका,
गणों के कहलाते पति |
जिनका मिलता है आशीष,
तो भ्रमित नहीं होती मति ||

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

– सुनील जी गर्ग

जन्माष्टमी 2018

09-Sep-2018

कृष्णा, कृष्णा ओ कृष्णा,
मिटा हम सब की तृष्णा |
कर दे हम सबका उद्धार,
होवे शुद्ध आचार विचार ||

आपको, आपके परिवार, समस्त बन्धु बान्धव को शुभ जन्माष्टमी

– सुनील जी गर्ग

नोट:
जन्माष्टमी के लिए एक फेसबुक पेज बनाया है, दर्शन करें.
https://www.facebook.com/Janmashtami-742962202482487/

 

होली 2018

02-Mar-2018

हमारे एक आंचलिक मित्र ने कहा,

आवा तो रंग लगाइल जावा,
इह मोबाइलवा में का फुचुर फुचुर करा |
आप बाल बच्चा सब खुस रहा
हम तो खुस होइबे करी,

हैप्पी होली
सुनील जी गर्ग, शिखा गर्ग
सोनाक्षी, शिवम्

दीपावली 2017

19-Oct-2017

मेरी भी बधाई करें स्वीकार,
आये इतने बड़े त्यौहार,
दिवाली पर करूँ कामना,
आई अब जाये न बहार ||

स्वतंत्रता दिवस 2017

15-Aug-2017

आज स्वतंत्रता दिवस पर ये कविता लिखी आशा है पसदं आएगी

देश सत्तर के हों या सत्तर हजार के,
संस्कृतियाँ कभी बूढ़ी होती नहीं |
आज़ादी नयी हो या पुरानी ,
ज़िम्मेदारी कभी पूरी होती नहीं ||

फर्क इतना है कि कोई करता है महसूस,
कोई महसूस करके भी रखता है भुलाये |
आज़ादी का सच्चा मतलब समझते थे वो,
जिन्होनें इसके लिए थे प्राण गँवाए ||

आज़ादी की तभी सच्ची है बधाई,
जब हम सोचने दें सभी को आज़ादी से |
बातें रख पावें आगे सभी बेख़ौफ़,
यही है हमारी थाती*, आदि अनादि से ||

स्वतंत्रता दिवस की अनेकों अनेक शुभ कामनायें

सुनील जी गर्ग

थाती* – समय पर काम आने के लिए जमा की गयी वस्तु

रक्षाबंधन 2015

09-Aug-2015

इस राखी पर बहनों सुन लो,
एक छोटा भैया करे गुहार,
चाहे मुझे न देना मिठाई,
पर पेड़ लगाकर मनाना त्यौहार ||

– सुनील जी गर्ग

होली 2014

26-Feb-2014

चल होली खेलें यार ,
चल ख्वाब रंगें इस बार |
कसम हम लें इस बार,
चुनें अच्छी सरकार |
वोट की मारें मार ,
मिटेगा भ्रष्टाचार |



|
Copyright © 1998 - 2023 indyan.com all rights reserved
 
[pirate_forms]